Google Analytics Meta Pixel
आपके सारे CBI-ED अफसर निकम्मे हैं’,- केजरीवाल का पलटवार

आपके सारे CBI-ED अफसर निकम्मे हैं’,- केजरीवाल का पलटवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीते दो सालों से ये लोग शोर मचा रहे हैं कि शराब घोटाला हो गया है। मुझे गिरफ्तार कर लिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। इतनी ज्यादा जांच हुई, 500 से ज्यादा रेड डाली गई है। लेकिन, उसका एक भी पैसा नहीं मिला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाले में इनके पास कोई रिकवरी नहीं है, कोई सबूत नहीं है। ये कहते हैं कि हमने 100 करोड़ की रिश्वत ली है। कुछ दिन पहले कहा था कि 1,100 करोड़ का शराब घोटाला है। अगर यह 100 करोड़ का और 1,100 करोड़ का घोटाला है तो कहीं तो इसका पैसा रखा होगा। इन्होंने 500 से ज्यादा रेड मार ली। लेकिन, इन्हें एक भी पैसा नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *