माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स को अलग हुए 3 साल हो चुके हैं। दोनों ने 2021 में एक-दूसरे से तलाक लेते हुए करीब 27 साल की अपनी शादी को खत्म किया था। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों अपने फॉउंडेशन के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। हम बात कर रहे हैं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फॉउंडेशन की, जिसे बिल और मेलिंडा ने मिलकर साल 2000 में शुरू किया था। इस फॉउंडेशन के ज़रिए दोनों दुनियाभर में गरीब और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। लेकिन अब मेलिंडा ने इस फॉउंडेशन में अपनी भूमिका के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है।