Google Analytics Meta Pixel
तुर्की में एक और चर्च बनी मस्जिद, ‘खलीफा’ एर्दोगन ने किया उद्घाटन

तुर्की में एक और चर्च बनी मस्जिद, ‘खलीफा’ एर्दोगन ने किया उद्घाटन

इस्तांबुल: तुर्किए ने सोमवार को इस्तांबुल में एक प्राचीन ऑर्थोडॉक्स चर्च को फिर मस्जिद में बदलकर प्रार्थना के लिए खोल दिया। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने चार साल पहले इसके परिवर्तन का आदेश दिया था। सोमवार को एर्दोगन ने प्राचीन बाइजेंटाइन साम्राज्य के समय के चर्च का एक मस्जिद के रूप में आधिकारिक उद्घाटन किया। पड़ोसी देश ग्रीस ने इसका विरोध किया। इस फैसले की टाइमिंग बेहद खास है। तुर्की की ओर से यह उद्घाटन तब किया गया है जब एर्दोगन हमास नेताओं से मिल रहे हैं और इजरायल के खिलाफ बयान दे रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि उनका देश वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिस कारण वह धर्म के जरिए समर्थन जुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *