Google Analytics Meta Pixel
तीसरे फेज की 7 सीटों पर वोटिंग आज

तीसरे फेज की 7 सीटों पर वोटिंग आज

रायपुर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीट पर आज मतदान होना है। इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सोमवार को बताया कि तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), सरगुजा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और रायगढ़ (एसटी) सीट पर मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि सात सीट पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है। अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 26 महिलाओं सहित कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीट पर कुल 1,39,01,285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। जिनमें 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं और 620 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *