Google Analytics Meta Pixel
युद्धविराम के लिए तैयार हुआ हमास, लेकिन अमेरिका से मांग ली बड़ी गारंटी

युद्धविराम के लिए तैयार हुआ हमास, लेकिन अमेरिका से मांग ली बड़ी गारंटी

तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच युद्ध पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। लेकिन इस बीच दोनों में बातचीत चल रही है। हमास ने कहा है कि वह किसी भी सीजफायर डील के लिए तैयार है। लेकिन यह तब संभव होगा जब उसे अमेरिका से इस बात की गारंटी मिलेगी कि सीजफायर के बाद इजरायली फोर्स रफाह में हमला नहीं करेंगे। हमास के प्रवक्ता ओसामा हमदान ने अल जजीरा से बातचीत में कहा, ‘हम अभी भी मुख्य मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं। जो पूर्ण युद्धविराम और गाजा से इजरायल की पूरी तरह वापसी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *