Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर होगा मतदान, मैदान में कई दिग्गज

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर होगा मतदान, मैदान में कई दिग्गज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरण में वोटिंग होनी है। 2 चरणों में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान किया जाना है। जिन सात सीटों में मतदान किया जाना हैं उनमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। अब तक हुए दो चरणों में से पहले चरण में सिर्फ बस्तर सीट पर और दूसरे चरण में तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।

हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ के लिहाज से रोचक मुकाबला दिख रहा है। 7 सीटों में होने वाले मतदान में हाई प्रोफाइल सीट रायपुर है। यहां से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच मुकाबला होना है। वहीं, दुर्ग में बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र साहू, कोरबा से बीजेपी की सरोज पांडेय बनाम कांग्रेस की ज्योत्सना महंत के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। बाकी बची सीटों में बिलासपुर में बीजेपी की तरफ से तोखन साहू और कांग्रेस की तरफ से देवेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इसी के साथ रायगढ़ में राधेश्याम राठिया और मेनका देवी सिंह, जांजगीर में कमलेश जांगड़े और शिव कुमार डहरिया, सरगुजा में चिंतामणि महाराज और शशि सिंह के भाग्य पर 7 मई को फैसला होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *