Google Analytics Meta Pixel
ईरान ने जब्त इजरायली जहाज एमएससी एरीज के चालक दल को छोड़ा, 16 भारतीयों की घर वापसी

ईरान ने जब्त इजरायली जहाज एमएससी एरीज के चालक दल को छोड़ा, 16 भारतीयों की घर वापसी

तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसने पुर्तगाली ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज के चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया है, जिसके 25 सदस्यों में से 17 भारतीय थे। ईरान के एक बयान के अनुसार उसके विदेश मंत्री अमीर अब्दुलैयान ने शुक्रवार को अपने एस्टोनियाई समकक्ष मार्गस साहकना के साथ फोन पर बातचीत के दौरान जहाज के चालक दल की रिहाई का उल्लेख किया।

इजरायल से संबंधित मालवाहक जहाज के भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों में से एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को 13 अप्रैल को ईरान की सेना द्वारा टैंकर को जब्त करने के कुछ दिनों बाद रिहा कर दिया गया था। टेसा जोसेफ की रिहाई के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि वह बाकी भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं। उधर ईरान ने भी कहा था कि उसने चालक दल से सदस्यों तक भारत को राजनयिक पहुंच दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *