बंजुल: पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार ने कश्मीर में भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया है। साथ ही दुनिया में बढ़ते इस्लामोफोबिया पर भी चिंता जाहिर की है। डार ने गुरुवार को अफ्रीकी देश गाम्बिया की राजधानी बंजुल में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के 15वें इस्लामी शिखर सम्मेलन के लिए विदेश मंत्रियों की परिषद की तैयारी बैठक में अपने संबोधन के दौरान ये बातें कहीं। डार ने आरोप लगाया कि भारत में कश्मीर आम लोगों का उत्पीड़न कर रहा है और कश्मीरियों को आत्मनिर्णय के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।