Google Analytics Meta Pixel
अगले हफ्ते खुल रहा TBO Tek, आसमान पर पहुंच गया GMP

अगले हफ्ते खुल रहा TBO Tek, आसमान पर पहुंच गया GMP

नई दिल्ली: ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टीबीओ टेक (TBO Tek) का 1,550.80 करोड़ रुपये का आईपीओ आठ मई को बाजार में दस्तक देने जा रहा है। इस पर 10 मई तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 875-920 प्रति शेयर फिक्स किया है। निवेशक मिनिमम 16 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। 2006 में स्थापित यह कंपनी कस्टमर्स की जरूरतों के मुताबिक ट्रैवल इन्वेंट्री ऑफर करती है और फॉरेक्स हेल्प के साथ कई देशों की करेंसीज को सपोर्ट करती है। इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 1,150.80 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *