Google Analytics Meta Pixel
पहले मुस्कुराए फिर अमित शाह ने बता दिया- दो फेज की वोटिंग में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी

पहले मुस्कुराए फिर अमित शाह ने बता दिया- दो फेज की वोटिंग में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी

कोरबा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने माइनॉरिटी (अल्पसंख्यक) के वोट बैंक के डर से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया था। छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के कटघोरा में भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडे के समर्थन में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है, यहां कांग्रेस पार्टी हमारे खिलाफ जो लड़ रही है, वह 70 साल से राम भूमि के मसले को अटकाती, लटकाती और भटकाती रही। नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने केस जीता, भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की।

कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराए जाने का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब कांग्रेस को निमंत्रण भेजा गया, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण भेजा गया। आश्चर्य इस बात का है कि कोई रामलला की प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा सकता है क्या। कांग्रेस पार्टी ने माइनॉरिटी के डर से, उसके वोट बैंक के डर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *