Google Analytics Meta Pixel
आर्टिकल 370 पर रिव्यू पिटिशन, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

आर्टिकल 370 पर रिव्यू पिटिशन, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को स्पेशल दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को अस्थायी प्रावधान करार देने और स्पेशल दर्जा निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल रिव्यू पिटिशन पर आज (1 मई को) सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर 2023 को दिए अपने फैसले में कहा था कि जम्मू-कश्मीर को स्पेशल दर्जा देने वाला अनुच्छेद-370 अस्थायी प्रावधान है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में केंद्र सरकार के फैसले को वैध करार दिया था। इस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दाखिल की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *