Google Analytics Meta Pixel
राजनांदगांव में पिछली बार के मुकाबले में ज्यादा वोटिंग

राजनांदगांव में पिछली बार के मुकाबले में ज्यादा वोटिंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 76.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में कुल मिलाकर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया, ”तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मिलाकर 76.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र में 77.42 प्रतिशत, महासमुंद में 75.02 प्रतिशत और कांकेर में 76.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।”

उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन तीन सीट लोकसभा सीट पर कुल 74.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव में 76.04 प्रतिशत, महासमुंद में 74.51 प्रतिशत और कांकेर में 74.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। शुक्रवार को मतदान के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत 41 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। इनमें से राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *