Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस नेता ने शुरू किया अमरण अनशन, अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार का विरोध

कांग्रेस नेता ने शुरू किया अमरण अनशन, अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार का विरोध

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को टिकट देने के विरोध में पार्टी के एक स्थानीय नेता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। स्थानीय नेता ने इस सीट से खुद के लिए टिकट की मांग की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मंगलवार को बिलासपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर में स्थानीय नेता ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। देवेंद्र यादव दुर्ग जिले के भिलाई नगर से दूसरी बार कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं। बिलासपुर में पार्टी के नेता उन्हें बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं और उनका विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *