Google Analytics Meta Pixel
इस सीट से लगातार कोई नहीं बना दो बार सांसद, इस बार दो दिग्गजों के बीच है मुकाबला

इस सीट से लगातार कोई नहीं बना दो बार सांसद, इस बार दो दिग्गजों के बीच है मुकाबला

कोरबा: छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने दिग्गज उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी ने सरोज पांडे को तो कांग्रेस ने मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत को टिकट दिया है। इस हबार कोरबा का चुनावी मुकाबला बड़ा रोचक हो गया है। कोरबा सीट के बारे में कहा जाता है कि इस सीट पर लगातार किसी भी उम्मीदवार की जीत नहीं होती है। फिलहाल यहां से सांसद ज्योत्सना महंत हैं, जो कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए कोरबा सीट महत्वपूर्ण हो जाती है।

साल 2008 में कोरबा लोकसभा सीट का गठन हुआ था, इसके पहले यह क्षेत्र जांजगीर लोकसभा के अंतर्गत ही समाहित था। इस सीट पर साल 2009 में पहली बार चुनाव हुए, जिसमें चरण दास महंत कांग्रेस पार्टी की टिकट से जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद 2014 में कोरबा सीट से बीजेपी के बंसीलाल महतो ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चरण दास महंत को हराकर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस में 2019 में ज्योत्सना चरण दास महंत को मैदान पर उतारा। ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया और अभी भी मौजूदा सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *