सरगुजाः लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा और जांच एजेंसिया एक्टिव हो गई है। ये विभाग प्रदेश के अंदर और बॉर्डर एरिया में हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए है साथ ही चेक पोस्ट पर सख्त चेकिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रदेश की संभागीय आबकारी उड़नदस्ते के ग्रुप ने एक आरोपी को 3 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। टीम उससे पूछताछ कर माल पहुंचाने की जगह और सौदागर का नाम जानने में लगी हुई है।