Google Analytics Meta Pixel
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजमोहन अग्रवाल ने दिया जीत का मंत्र

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजमोहन अग्रवाल ने दिया जीत का मंत्र

रायपुर। जब लक्ष्य बड़ा होता है, तो प्रयास भी उतने ही बड़े होने चाहिए। रायपुर लोकसभा में भारी बहुमत से जीत हासिल करना एक बड़ा लक्ष्य है, और इसे हासिल करने के लिए सभी को अपनी क्षमता से बढ़कर कोशिश करनी होगी। यह लक्ष्य केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक पूरी टीम का है। भाजपा में हर कार्यकर्ता का अपना महत्व है, और सभी को लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देना होगा। यह बात रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। आरंग और धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के खरोरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *