रायपुर: बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कोरवा समाज के 56 परिवारों के पैर धोकर सनातन धर्म में घर वापसी करवाई। अखिल भारतीय घर वापसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- “जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है। वे मां भारती के असली योद्धा रहे हैं, इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने धर्मांतरिण करने की साजिश रची। उनकी घर वापसी राष्ट्र को मजबूत करने की एक अनुपम पहल है। “
बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह ने रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कुमरता में पहाड़ी कोरवा जनजाति के 56 परिवार के लगभग 200 लोगों की सनातन धर्म में वापसी कराई। इस दौरान उन्होंने सभी के पैर भी धोए। प्रबल प्रताप ने कहा- वह अपने पिता की तरह लोगों की घर वापसी करवा रहे हैं।