कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों पर खेला दांव

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों पर खेला दांव

नई दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को लेकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस की तरफ से सरकार में आने पर नारी न्याय गारंटी योजना की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने गरीब महिलाओं, आशा, आंगनवाडी, मीड डे मील वर्कर्स के साथ ही कामकाजी महिलाओं को लेकर योजना बनाई है। इसके अलावा गांवों की महिलाओं में कानून जागरुकता को लेकर महिला मैत्री की नियुक्तिक भी बात कही गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महिला हमारे देश की आधी आबादी है लेकिन उन्हें पिछले 10 सालों में कुछ नहीं मिला। काम सिर्फ इतना हुआ है कि उनके नाम पर राजनीति और उनसे वोट लेना।…कांग्रेस आज ‘नारी न्याय गारंटी’ का घोषणा करती है। इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *