लोकसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे कांग्रेस के ‘कमांडर’

लोकसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे कांग्रेस के ‘कमांडर’

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इस खबर के बाद कुछ वर्गों में खतरे की घंटी बजा दी है। लोकसभा के मैदान में कांग्रेस के कमांडर के मैदान से हटने की खबर को लेकर हालांकि, आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अगर ऐसा होता है कि कांग्रेस के नेताओं के साथ ही लाखों कार्यकर्ताओं में इसका संदेश ठीक नहीं जाएगा। कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि खरगे को आगे बढ़कर लोकसभा चुनाव में नेतृत्व करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *