यशस्वी जायसवाल का एक और कमाल, अब ICC देने जा रहा बड़ा अवॉर्ड!

यशस्वी जायसवाल का एक और कमाल, अब ICC देने जा रहा बड़ा अवॉर्ड!

नई दिल्ली: आईसीसी ने फरवरी 2024 प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इस लिस्ट में भारत के इन-फॉर्म ओपनर यशस्वी जायसवाल, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसांका का नाम शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया और पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए।

हैदराबाद टेस्ट 28 रनों से हारने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन जायसवाल के शानदार फॉर्म की बदौलत भारत ने वापसी की। यशस्वी ने विशाखापत्तनम और राजकोट में बैक-टू-बैक दोहरे शतक बनाए। साथ ही टेस्ट पारी में उन्होंने सर्वाधिक 12 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। 22 साल के जायसवाल ने फरवरी के अंत में 112 की औसत से कुल 560 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *