मैच के दौरान ग्रीन ने साथी खिलाड़ी को दी जान से मारने की धमकी

मैच के दौरान ग्रीन ने साथी खिलाड़ी को दी जान से मारने की धमकी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस ग्रीन पर को मैदान पर झगड़ा करने के आरोप में सिडनी ग्रेड क्रिकेट ने एक मैच के लिए बैन कर दिया है। ग्रीन पर खिलाड़ी को जान से मरने की धमकी देने का आरोप है। यह घटना पेनरिथ और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बीच खेले जा रहे दो दिवसीय मैच के दौरान हुई। इस दौरान ल्यूक होजेस ने ग्रीन को उकसाते हुए उन पर हमला करने की बात कही। जिसके बाद ग्रीन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें जान से मारने की बात कह डाली।

मैच के दौरान साथी खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी देने के लिए क्रिस ग्रीन को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। वहीं क्रिस ग्रीन को उकसाने वाले ल्यूक होजेस पर सिडनी ग्रेड क्रिकेट ने तीन मैचों का बैन लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *