फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में सेना भेजने के दिए संकेत तो भड़का रूस

फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में सेना भेजने के दिए संकेत तो भड़का रूस

मॉस्को: रूस ने मंगलवार को नाटो देशों को वॉर्निंग दी है। क्रेमलिन ने कहा कि अगर नाटो के यूरोपीय सदस्यों ने यूक्रेन में लड़ने के लिए सेना भेजी तो अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन के बीच संघर्ष को टाला नहीं जा सकेगा। रूस की ओर से यह धमकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने नाटो सैनिकों को यूक्रेन भेजने की बात कही थी। यूरोपीय नेताओं की एक सभा में यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों को भेजने की संभावना से ‘इनकार नहीं’ किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *