यूक्रेन युद्ध: पश्चिम देशों के सामने बड़ी मुश्किल, सहायता बढ़ाएं

यूक्रेन युद्ध: पश्चिम देशों के सामने बड़ी मुश्किल, सहायता बढ़ाएं

बर्मिंघम: 2022 की गर्मियों और शरद ऋतु में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक जीते न जा सकने वाले युद्ध से जान छुड़ाने के लिए एक ‘दूसरा रास्ता’ खोजने की बहुत चर्चा हुई थी। अब, जबकि यूक्रेन रूस की आक्रामकता के खिलाफ खुद को बचाने के तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, सुझाव कायम है – लेकिन यह तेजी से महसूस किया जा रहा है कि दरअसल यह पश्चिमी धड़ा है जिसे इस सबसे पल्ला झाड़ने के लिए एक रास्ते जरूरत है। दो साल के भीषण युद्ध, जिसमें भारी जनहानि हुई, के बाद यूक्रेन की संभावनाएं अनिश्चित हैं। युद्ध के मैदान में हताहतों की संख्या और आक्रमण के बाद उत्प्रवास की बाढ़ दोनों के संदर्भ में इसके नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा, और यूक्रेन की पहले से ही संघर्षरत अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *