Google Analytics Meta Pixel
किसानों के साथ सरकार की कल तीसरे दौर की वार्ता, बैठक से पहले राजनाथ-मुंडा में हुई खास चर्चा

किसानों के साथ सरकार की कल तीसरे दौर की वार्ता, बैठक से पहले राजनाथ-मुंडा में हुई खास चर्चा

नई दिल्ली : राजनाथ सिंह और अर्जुन मुंडा समेत वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों के विरोध प्रदर्शन और मुद्दों के समाधान के तरीकों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कृषि मंत्री मुंडा के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मुंडा भी उन मंत्रियों में से एक हैं जिन्होंने किसान ग्रुप्स के साथ वार्ता की थी। बैठक के बारे में डिटेल्स का तुरंत पता नहीं चल सका है। जानकारी मिल रही कि किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच गुरुवार को भी एक बैठक होगी। दोनों पक्षों के बीच ये तीसरे दौर की वार्ता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *