नई दिल्ली: राम मंदिर के निर्माण और श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा विषय पर चर्चा के दौरान बोलते हुए शनिवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। राम इस देश की आत्मा, सबको समझना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और रामायण को अलग नहीं कर सकते। 22 जनवरी को 500 साल के संघर्ष की जीत हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा के दौरान कहा कि 22 जनवरी का दिन दस हजार साल तक इतिहास में गिना जाएगा। यह दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत है। अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम राम मंदिर, 370 का वादा करते थे तब यह कहते थे कि ऐसे ही वादे करते हैं जब पूरा करते हैं तब यह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार है जो बोलते हैं वह करते हैं।
