कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हम भारत के आभारी है। हम भारत की मदद के बिना बच नहीं सकते थे। यही कारण है कि हम दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर भी विचार कर रहे हैं। विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि वह आईआईटी मद्रास की एक ब्रांच को श्रीलंका के कैंडी में खोलना चाहते हैं। उन्होंने भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाने और कनेक्टिविटी में सुधार का भी आग्रह किया। पिछले साल श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराने और गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफा के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने ही देश की कमान संभाली थी। तब भारत ने श्रीलंका को इस आर्थिक संकट से निकालने के लिए 5 बिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
