Google Analytics Meta Pixel
संत श्री गुरु रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

संत श्री गुरु रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कहा है कि संत गुरू रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शो का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए संगठित होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी है। वे आज महासमुंद जिले के झलप में संत शिरोमणि श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर सामाजिक विकास कार्यो और युवाओं की प्रतिभा को निखारने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे रविदास समाज के सम्मेलन में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह समाज महान संतो का पूर्वज है। संत श्री रविदास जी के अटूट श्रद्धा के कारण गंगा मैया को उनकी कठौती में आना पड़ा था। कबीर दास, मीराबाई, गुरूनानक देव भी के मन में रविदास जी के प्रति बहुत सम्मान था। ये सभी संत-महात्मा उस युग में अपने-अपने तरीके से सामाजिक कुरूतियों से लड़ रहे थे और समाज को आध्यात्म का सच्चा मार्ग दिखा रहे थे। गुरू रविदास जी ने हमे बताया कि मन की पवित्रता ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *