Google Analytics Meta Pixel
राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत शामिल होंगे: संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल

राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत शामिल होंगे: संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल

राजिम के त्रिवेणी संगम पर 24 फरवरी से 8 मार्च तक भव्य राजिम कंुभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ के आयोजन को लेकर आज राजिम में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक में कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ करने के लिए सभी विभागों को 7 दिवस के भीतर कार्य योजना तैयार करें।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन के दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में नागा साधु संत भी कुंभ में आयेंगे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद राजिम कुंभ की भव्यता लौट रही है इसलिए यहां विश्वस्तरीय साधु संतों बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एवं सिहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा भी आयेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य मंच के अलावा स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाने के निर्देश दिए जिसमे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों से राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्षों बाद अयोध्या में श्री राम लला की घर वापसी हुई है। इसको पूरे देशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। एक बार फिर राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *