इस्लामाबाद: चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलूचों का खून बहा रही पाकिस्तानी सेना पर भीषण हमला हमला हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के माच और बोलन शहरों में सैन्य ठिकानों पर एक के बाद एक कई हमले करके कब्जा करने का दावा किया है। यही नहीं इन हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कम से कम 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि सरकार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। यही नहीं बलूचों ने कई सैनिकों को बंधक बना लिया है। बलूचों ने इन शहरों में हर तरफ बारुदी सुरंगें लगा दी हैं और पाकिस्तानी सेना को घुसने से रोक रही हैं।