रायपुर: मकर संक्रांति के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पतंग उड़ाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि- यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। खरमास के बाद शुभ कार्यों की शुरूआत हो रही है। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत पतंग उड़ाकर पतंग उत्सव की शुरूआत की।