Google Analytics Meta Pixel
PM मोदी को मिला कांची के शंकराचार्य का समर्थन, करेंगे 40 दिनों का खास यज्ञ

PM मोदी को मिला कांची के शंकराचार्य का समर्थन, करेंगे 40 दिनों का खास यज्ञ

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही विवाद शुरु हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों मंदिर के उद्घाटन पर चारों पीठों के शंकराचार्यों ने आपत्ती जताने के साथ ही उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। ऐसे तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वह प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी की यज्ञशाला में 40 दिन की विशेष पूजा का आयोजन करेंगे।

प्रधानमंत्री का साथ देने का ऐलान

चारों पीठों के शंकराचार्यों के समारोह में शामिल होने से इंकार करने के बाद तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सारस्वत प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश भर के तीर्थ स्थलों और परिसरों के विकास पर भी काफी जोर दे रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में केदारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों में विकास और विस्तार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *