प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर राजनयिक विवाद पैदा हो गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। भारत के साथ टकराव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने डिमांड करते हुए कहा कि चीन को उनके देश में और अधिक पर्यटकों को भेजना चाहिए। मालदीव विदेश मंत्रालय के डाटा के अनुसार, साल 2023 में मालदीव पहुंचने वाले चीनी यात्रियों की संख्या 187118 थी, जो कुल पर्यटकों की संख्या का 10 फीसदी है। मालदीव पहुंचने वाले पर्यटकों में चीन का स्थान तीसरा है, जबकि पिछले कई साल से भारत शीर्ष पर है।