रियान पराग ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

रियान पराग ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

रायपुर: रियान पराग का घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन जारी है। रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले ही मैच में असम के लिए रियान ने तूफानी पारी खेल दी है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में रियान ने रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक ठोक दिया है। असम की टीम पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद छत्तीसगढ़ के खिलाफ फॉलोऑन खेल रही है।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 22 साल के ऑलराउंडर रियान पराग ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 7 चौके और 7 ही छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। उन्होंने झारखंड के खिलाफ सिर्फ 48 गेंद पर शतक ठोका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *