मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अब वे साथ में नहीं हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ये अफवाह तब और भी ज्यादा पुख्ता होने लगी, जब एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट से वे नदारद रहने लगे। वेकेशन पर भी अकेले जाने लगे और बीते कई दिनों से इवेंट्स में भी साथ नजर नहीं आए। हैरानी की बात ये भी रही कि दोनों ने ही इन अफवाहों का खंडन नहीं किया। अब इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जोकि फैंस का दिल तोड़ सकती है।
