बृजभूषण सिंह Vs पहलवानों के दंगल में प्रियंका गांधी की एंट्री!

बृजभूषण सिंह Vs पहलवानों के दंगल में प्रियंका गांधी की एंट्री!

नई दिल्ली: बृजभूषण सिंह बनाम पहलवानों के दंगल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। आने वाले समय में इस पूरे मामले पर सियासत गरमाने के आसार हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को ओलिंपिक विजेता पहलवानों से मुलाकात की। न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी ओलिंपिक मेडलिस्‍ट साक्षी मलिक के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ मुलाकात की। प्रियंका के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी थे। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘मैं यहां एक औरत होने के नाते आई थी।’ सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने न्याय की लड़ाई में दोनों पहलवानों का साथ देने का भरोसा जताया। इससे पहले साक्षी मलिक ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *