एक्टर श्रेयस तलपड़े के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह अब अस्पताल से घर लौट आए हैं, जिसकी जानकारी पत्नी दीप्ति ने दी है। श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। तब से श्रेयस तलपड़े अस्पताल में ही भर्ती थे। पर अब वह सकुशल घर लौट आए हैं। पत्नी दीप्ति तलपड़े ने यह गुड न्यूज शेयर करने के साथ ही सभी फैंस और शुभचिंतकों का उनकी दुआओं और प्रार्थना के लिए शुक्रिया अदा किया।