तेहरान: ईरान ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट को फांसी देने का दावा किया है। सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि ईरान के दक्षिणपूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को इजरायली मोसाद एजेंट को फांसी दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस व्यक्ति ने विदेशी खुफिया एजेंसियों, विशेष रूप से मोसाद के साथ बातचीत किया था और क्लासिफाइड इंफॉर्मेशन इकट्ठा की और अपने साथियों की मदद से इसे मोसाद सहित कई विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया था। रिपोर्ट में फांसी पर लटकाए गए व्यक्ति का न तो नाम बताया गया और ना ही यह जानकारी दी गई कि वह किस देश का निवासी था।