नई दिल्ली: अमेरिकी शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने इस साल अडानी को तगड़ा झटका दिया। हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के चलते अडानी को करोड़ों का नुकसान हुआ। अडानी की कंपनी के शेयर लगातार गिरते चले गए। वहीं अब अमेरिकी सरकार की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। अमेरिका की सरकार ने अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग के रिपोर्ट को गलत ठहराया। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी के अच्छे दिन की शुरुआत हो गई। अडानी लगातार अपनी कंपनी का विस्तार कर रहे हैं। अडानी ने हाल ही में एक और कंपनी खरीदी है। अडानी ने मीडिया सेक्टर में अपना विस्तार किया है। गौतम अडानी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को खरीद लिया है।
