रूस में 5वीं बार राष्‍ट्रपति बनने की ओर पुतिन, साल 2024 में दुनिया पर चलेगा सिक्‍का

रूस में 5वीं बार राष्‍ट्रपति बनने की ओर पुतिन, साल 2024 में दुनिया पर चलेगा सिक्‍का

मास्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में एक बार फिर से अपनी दावेदारी ठोकने जा रहे हैं। रूसी सांसदों ने 17 मार्च 2024 को चुनाव की डेट तय की है। पुतिन ने पूरे रूस में अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर रखा हुआ है और यह वजह है कि इस चुनाव में उनका जीतना लगभग तय है। केजीबी के एजेंट रह चुके पुतिन अगर फिर से चुनाव जीतते हैं तो वह पांचवीं बार इस पद को संभालेंगे। पुतिन अभी 71 साल के हैं और रूसी संविधान में किए गए बदलाव के मुताबिक वह अभी साल 2036 तक सत्‍ता में बने रह सकते हैं। इस तरह से पुतिन अभी एक और बार चुनाव लड़ सकते हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि पुतिन के लिए साल 2024 बहुत खास होने जा रहा है और यूक्रेन से उन्‍हें गुड न्‍यूज भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *