दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 88 साल के हो गए हैं। वह अपना 88वां जन्मदिन पूरे परिवार और चाहने वालों के साथ मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के एक्टर के लिए भर-भरे विशेज आ रही हैं। शुक्रवार की सुबह, धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के साथ अपने फैंस और मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए बाहर निकले। उन्हें एक बड़ा केक काटते हुए देखा गया, उस वक्त उनके फैंस ने उन पर फूलों की बारिश की। धर्मेंद्र का बर्थडे केक बेहद शानदार है। इसकी झलक आप देखते रह जाएंगे।
पपाराज़ी की शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में Dharmanedra को एक बड़ा सा टू-टियर केक काटते हुए देखा जा सकता है, जो उनके फैंस उनके लिए लेकर आए थे। उन्होंने काली पैंट के साथ एक शर्ट और मैचिंग टोपी पहनी हुई थी। इस दौरान सनी देओल उनके बगल में खड़े थे और बेज कलर के पैंट के साथ नीली शर्ट में नजर आए।