तृणमूल कांग्रेस की सासंद महुआ मोइत्रा को कैश फॉर क्वेरी मामले में शुक्रवार को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद विपक्ष के सभी सांसद लोकसभा से वॉकआउट कर गए। वहीं, इस निर्णय पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी पहली बार बोली हैं। उन्होंने सदन के इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी का कहना है, “यह बीजेपी की बदले की राजनीति है। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या कर दी… यह अन्याय है। महुआ लड़ाई जीतेगी। लोग न्याय देंगे। वे (बीजेपी) अगले चुनाव में हार जाएंगे। उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको बता रही हूं कि महुआ (मोइत्रा) परिस्थितियों की शिकार हुई हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं…हमारी पार्टी महुआ से साथ है हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी…यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।”