पाकिस्तान ने यूक्रेन को बेचे थे घातक हथियार, रूस को ऐसे दिया धोखा

पाकिस्तान ने यूक्रेन को बेचे थे घातक हथियार, रूस को ऐसे दिया धोखा

इस्लामाबाद: जिस थाली में खाना उसी में छेद करना कोई पाकिस्तान से सीखे। रूस ने पाकिस्तान के लोगों को गेहूं दिया और सस्ता कच्चा तेल दिया। लेकिन बदले में पाकिस्तान रूस के दुश्मन के साथ ही दोस्ती करने लगा। बीबीसी उर्दू ने मंगलवार को एक खबर में कहा कि पाकिस्तान ने पिछले साल दो निजी अमेरिकी कंपनियों के साथ 36.4 करोड़ डॉलर का हथियार बिक्री समझौता किया था। ये हथियार कथित तौर पर रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन भेजे गए थे। पिछले साल 24 फरवरी से रूस-यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ था।

दोस्ती के नाम पर धोखा देना कोई पाकिस्तान से सीखे। पाकिस्तान रूस से कच्चा तेल और गेहूं लेता रहा। लेकिन साथ ही साथ वह रूस के दुश्मनों के साथ भी मिल बैठा। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने यूक्रेन को हथियार बेचे हैं। तोप के गोले पाकिस्तान की ओर से बेचे गए, जो रूस के खिलाफ इस्तेमाल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *