वॉशिंगटन: अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट आम तौर पर कोई खास सुर्खियां नहीं बटोरते। लेकिन नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली और लोरल ओ’हारा के साथ अंतरिक्ष में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद हर ओर उनकी चर्चा हो रही है। 1 नवंबर को स्पेसवॉक के दौरान एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन के बाहर कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स पर काम कर रहे थे। तभी एक टूलबैग अचानक उनकी पकड़ से छूट कर स्पेस में चला गया।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का एक टूल बॉक्स अंतरिक्ष में खो गया है। स्पेसवॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की पकड़ से यह छूट गया। यह घटना तब हुई जब दो अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन के बाहर कम्युनिकेशन बॉक्स पर काम कर रहे थे। इस टूलबॉक्स से स्टेशन को खतरा नहीं है।