दिल्ली पुलिस ने राजधानी क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी का गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास 45 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी पहचान दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी अखिलेश भगत, बिहार के मधुबनी जिला निवासी नरेश कुमार और प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है।
विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि उन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गांजा की आपूर्ति से जुड़ी सूचना मिली थी। क्षेत्रीय स्रोतों और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आगे की जानकारी एकत्र की गई। जिससे पता चला कि मारुति एसएक्स 4 में ड्रग को आंध्र प्रदेश से दिल्ली ले जाया जा रहा है।
रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि संदिग्ध फोन नंबरों को निगरानी में रखा गया था। इसके परिणामस्वरूप, दिल्ली में भलस्वा झील के पास सर्विस रोड पर एक कार को रोका गया और तीन लोगों को पकड़ लिया। कार की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि कार की डिक्की मानक आकार से छोटी थी।