Google Analytics Meta Pixel
मनोज तिवारी और रवि किशन का चिंटू ने इस रियलिटी शो से काटा पता

मनोज तिवारी और रवि किशन का चिंटू ने इस रियलिटी शो से काटा पता

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू अभिनय की दुनिया में सबों का दिल जितने के अब वे टीवी पर नई पारी खेलने को तैयार हैं। चिंटू टीवी पर अब एक रियालिटी शो का होस्टिंग करते नजर आने वाले हैं। प्रदीप पांडेय चिंटू सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल एप पर प्रसारित होने वाले रियालिटी शो ‘सुर संग्राम’ में होस्टिंग करते नजर आएंगे।

इस शो के प्रोमो की शूटिंग साकी नाका, अंधेरी ईस्ट मुंबई में सम्पन्न हुई है और इस शो का निर्माण साई बाबा स्टूडियो लिमिटेड कर रही है। वैसे इस शो को इससे पहले मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकार होस्ट कर चुके हैं। अब उनकी जगह पिछले साल के सबसे अधिक अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर का आवर्ड पा चुके प्रदीप पांडेय चिंटू रियलिटी शो ‘सुर संग्राम’ को होस्ट करेंगे, जो संगीत आधारित शो है। इसमें भोजपुरी के एक से बढ़ के एक प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *