‘दिग्विजय सिंह सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर

‘दिग्विजय सिंह सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट किया है। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन पर पलटवार किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह की देश विरोधी के साथ सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस देश के अंदर रावण कौन है और श्रीराम कौन है, यह देश की 140 करोड़ जनता ने तय किया है।

वहीं, वीडी शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सुशासन के साथ काम कर हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग उनका विरोध कर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता का परिचय देते हैं। त्रेता युग में श्री राम का विरोध रावण ने किया, कलियुग में श्री राम के अस्तित्व को कांग्रेस ने नकारा, ऐसे में स्पष्ट है कि रावण कौन है। जो सनातन विरोधी मानसिकता के लोग हैं, उन्हें राम में रावण दिखेंगे और श्रीकृष्ण में कंस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *