तमिलनाडु में DMK सांसद जगतरक्षकन के घर पर दूसरे दिन इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग सांसद के रिश्तेदारों के घर समेत 40 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। डीएमके सांसद जगतरत्सकन पर यह कार्रवाई कर चोरी मामले में की जा रही है। बता दें कि जगतरक्षकन के कांचीपुरम के देवरियामबक्कम और इलायानारवेलूर स्थित ठिकानों और वालाजाबाद में उसके चचेरे भाई कुप्पन की दो शराब की भट्टियों की कल से तलाशी की जा रही है।
जगतरक्षकन तमिलनाडु के अराक्कोनम जिले से सांसद हैं। उन्होंने संसदीय चुनाव 2019 में तीन लाख से ज्यादा वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की थी। डीएमके सांसद जगतरक्षकन राजनीति से इतर कई बिजनेस करते हैं। 3 साल पहले ईडी ने इनकी 89 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था।