सीमापार से रची जा रही साजिश! मणिपुर हिंसा के बहाने बड़े प्लान की तैयारी, NIA ने सब बताया

सीमापार से रची जा रही साजिश! मणिपुर हिंसा के बहाने बड़े प्लान की तैयारी, NIA ने सब बताया

नई दिल्ली/ मणिपुर: भारत का उत्तरपूर्वी राज्य मणिपुर बीते 4 महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। 3 मई से दो गुटों में शुरू हुई हिंसा ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। न जाने कितने बेघर हुए, कितने ही लोगों की जानें गईं। अभी भी वहां सबकुछ सामान्य नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशें भी विफल साबित हो रही हैं। इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बड़ा खुलासा किया है। एनआईए ने बताया कि सीमा पार म्यांमार और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन मणिपुर में जातीय हिंसा फैलाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी में है। इस मामले में 1 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एनआईए ने शनिवार को मणिपुर के चूड़ांचंदपुर जिले से सेइमलुन गंगटे को गिरफ्तार किया है। इसका संबंध इन्ही आतंकी संगठनों से है।

एनआइए मामले की जांच से पता चला है कि म्यांमार और बांग्लादेश में रहने वाले आतंकवादी समूहों ने भारत में उग्रवादी नेताओं के एक वर्ग के साथ साजिश की है। इसका मकसद विभिन्न जातीय समूहों के बीच दरार पैदा करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से हिंसा भड़काने का है। इसके लिए, मणिपुर में मौजूदा जातीय संघर्ष को भड़काने के लिए, हथियार, गोला-बारूद और अन्य प्रकार के आतंकवादी हार्डवेयर खरीदने के लिए धन प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *