वॉशिंगटन: नासा का OSIRIS-REx अंतरिक्ष यान क्षुद्रग्रह बेन्नू का सैंपल लेकर पृथ्वी पर उतर चुका है। इसकी सॉफ्ट लैंडिंग भारतीय समयानुसार, रविवार रात 8.22 बजे अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में हुई है। नासा ने कहा है कि कैप्सूल अच्छी हालात में दिख रहा है। यह अपनी हीटशील्ड पर नुकीले भाग की ओर से धरती पर टिका हुआ है। जब यह कैप्सूल पृथ्वी की वायुमंडल में घुसा तो इसकी स्पीड बंदूक से निगली गोली से 15 गुना तेज थी। नासा ने OSIRIS-REx मिशन को सात साल पहले लॉन्च किया था। OSIRIS-REx जो नमूने लेकर उतरा है वे अंतरिक्ष चट्टान के 4.6 बिलियन वर्ष पुराने टुकड़े हैं जो न केवल इस बात पर प्रकाश डाल सकते हैं कि ग्रह कैसे बने बल्कि जीवन कैसे शुरू हुआ।