लेटेस्ट अपडेट यह है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हुआ। इसमें कपल धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी देने वाला है।
परिणीति और राघव चड्ढा के सात फेरे पूरे हो चुक हैं। फोटो सेशन चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और रिश्तेदार तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। विदाई का गाना बज रहा है। पहले फिल्म ‘धड़कन’ का गाना ‘दूल्हे का सेहरा’ बजा और फिर ‘तेनू लेके मैं जावंगा’ पर परिणीति की विदाई हुई।
राघव की हुईं परिणीति… ये गाना उदयपुर के लीला पैलेस में गूंज उठा है। जयमाला सेरेमनी के दौरान ये सॉन्ग गाया गया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में अभी जारी हैं।